
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singhरायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान देश के अन्य प्रदेशों के राज्य निर्वाचन आयुक्त भी मौजूद रहे।
मुलाकात के दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में पिछले वर्ष संपन्न हुए स्थानीय निकाय चुनावों की जानकारी दी। उन्होंने चुनाव के दौरान सामने आई चुनौतियों और शांतिपूर्ण व सफल मतदान सुनिश्चित करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अपनाई गई रणनीति से अवगत कराया।
अजय सिंह ने बस्तर संभाग में स्थानीय निकाय चुनावों के अनुभवों, चुनौतियों और आयोग की रणनीति से संबंधित एक विशेष बुकलेट की प्रति राष्ट्रपति कार्यालय को भेंट की।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

