मंगलवार, 29 सितंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 1 से 3 नवंबर तक, मुख्य सचिव ने तैयारियों की समीक्षा की

29 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 1 से 3 नवंबर तक, मुख्य सचिव ने तैयारियों की समीक्षा की
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव को लेकर समीक्षा बैठक हुई। 1 से 3 नवंबर तक आयोजित होने वाले राज्योत्सव और राज्य अलंकरण समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को तय समय-सीमा में तैयारियां पूरी करने और विभागीय प्रदर्शनियों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।


विभागों को 22 अक्टूबर तक तैयारियों और प्रदर्शनी से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया। राज्योत्सव को केंद्रीय थीम आधारित स्वरूप देने पर जोर देते हुए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, मानव पूंजी विकास, विकसित भारत और अंजोर छत्तीसगढ़ जैसे विषयों के साथ भविष्य की दिशा और विकास को प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए।


राज्योत्सव के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से 40 राज्य स्तरीय अलंकरण एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया निर्धारित समय-सारणी के अनुसार पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। संस्कृति विभाग को आयोजन का नोडल विभाग बनाया गया है। राज्य स्तरीय आयोजन नवा रायपुर अटल नगर के ग्राम तूता स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर (मेला ग्राउंड) में प्रस्तावित है।


आयोजन की दी गई जिम्मेदारियां

सीएसआईडीसी, एनआरडीए और लोक निर्माण विभाग मेला स्थल के ले-आउट, स्टॉल आवंटन, विकास प्रदर्शनी, मुख्य मंच, डोम, पंडाल, बैठक और बैरिकेटिंग की व्यवस्था करेंगे। जनसंपर्क विभाग एवं चिप्स प्रचार-प्रसार और हाईटेक मीडिया सेंटर संभालेंगे। नगर निगम रायपुर और एनआरडीए नागरिक सुविधाओं, सिटी बस, पेयजल एवं स्वच्छता की व्यवस्था करेंगे। जिला प्रशासन और पुलिस सुरक्षा, यातायात, पार्किंग व अग्निशमन की जिम्मेदारी संभालेंगे। स्वास्थ्य एवं ऊर्जा विभाग चिकित्सा, एंबुलेंस और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें