सोमवार, 10 अगस्त 2026
Logo
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: बाढ़ से निपटने के लिए 18 अगस्त को टेबल-टॉप और 20 को होगी मॉक ड्रिल

10 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़: बाढ़ से निपटने के लिए 18 अगस्त को टेबल-टॉप और 20 को होगी मॉक ड्रिल
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। प्रदेश में संभावित बाढ़ आपदा से निपटने और तैयारियों को पुख्ता बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर सोमवार को उच्चस्तरीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें तय किया गया कि 18 अगस्त को राज्य स्तरीय टेबल-टॉप एक्सरसाइज और 20 अगस्त को मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।


राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव शम्मी आबिदी ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे टेबल-टॉप एक्सरसाइज की सभी प्रक्रियाओं और एसओपी को गहराई से समझें। उन्होंने कहा कि वास्तविक आपदा के समय शून्य देरी से राहत और बचाव कार्य संचालित करने के लिए यह पूर्वाभ्यास बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।


​कॉन्फ्रेंस के दौरान बाढ़ के समय विभिन्न विभागों की सक्रिय भूमिका और समन्वय पर विस्तृत समीक्षा की गई। आपदा के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लोक निर्माण, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी व पशुपालन विभाग की ओर से की जाने वाली तत्काल कार्यवाहियों का खाका तैयार किया गया।


 बैठक में नगर सेना, अग्निशमन, नागरिक सुरक्षा, पुलिस मुख्यालय, रायपुर रेल मंडल, स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के निदेशक, दूरसंचार, विज्ञान केंद्र और औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग सहित पंचायत, ऊर्जा, परिवहन और खाद्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। ​प्रदेश के सभी जिलों के नोडल अधिकारी इस कॉन्फ्रेंस में ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें