बुधवार, 16 सितंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: श्रमिकों व संस्थाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिलेगा दो लाख रुपए का पुरस्कार, 5 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

16 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़: श्रमिकों व संस्थाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिलेगा दो लाख रुपए का पुरस्कार, 5 अक्टूबर तक आवेदन का मौका
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। श्रम विभाग की ओर से श्रम के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रमिकों व संस्थाओं को दो लाख रुपए का पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार-2025-26 के लिए आवेदन मांगे गए हैं। 5 अक्टूबर आखिरी तारीख है। 


यह पुरस्कार उन श्रमिकों एवं संस्थाओं को प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 की अवधि में श्रम के क्षेत्र में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट कार्य किया हो। विशेष रूप से ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनसे मजदूरों की सुरक्षा व स्वास्थ्य के लिए प्रभावी उपाय किए गए हों और जिनके परिणामस्वरूप पूरे वर्ष में कोई गंभीर दुर्घटना न हुई हो।


कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा सुरक्षित कार्य वातावरण को बढ़ावा देने की दिशा में उल्लेखनीय योगदान करने वाले श्रमिकों एवं संस्थाओं को भी पुरस्कार के लिए चयनित किया जाएगा। ऐसे प्रयास, जिनसे प्रदेश का नाम श्रम जगत में गौरवान्वित हुआ हो, पुरस्कार के लिए महत्वपूर्ण आधार होंगे।


निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। इच्छुक श्रमिक व संस्थाएं श्रम विभाग की वेबसाइट 

https://shramevjayate.cg.gov.in/shramik

के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पुरस्कार से संबंधित नियम, पात्रता, प्रक्रिया एवं आवेदन प्रपत्र भी इसी वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें