
रायपुर। प्रदेश के प्रतिभाशाली युवा हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी का जापान में होने जा रहे अंडर-18 जूनियर एशिया कप में अपना दम दिखाएंगे। उनको भारतीय टीम में चयनित किया गया है। अवि की इस उपलब्धि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि अवि मानिकपुरी की यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा, अनुशासन और निरंतर मेहनत के बल पर प्रदेश के खिलाड़ी अब राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। अवि का भारतीय टीम में चयन न केवल उनके परिवार और प्रदेश के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह राज्य की समृद्ध खेल परंपरा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला प्रेरक उदाहरण भी है।
वित्त मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि अवि मानिकपुरी जापान में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे। साथ ही आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

