बुधवार, 18 नवंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की बेलमेटल कला को मिला सम्मान, 50 शिल्पकारों ने राष्ट्रपति से की मुलाकात

16 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की बेलमेटल कला को मिला सम्मान, 50 शिल्पकारों ने राष्ट्रपति से की मुलाकात
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पारंपरिक बेलमेटल शिल्पकला को सोमवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय पहचान मिली। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कोंडागांव और रायगढ़ के 50 बेलमेटल शिल्पकारों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। 

राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत शिल्पकारों से भेंट करने की इच्छा व्यक्त की थी। इसी क्रम में प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली पहुंचा और राष्ट्रपति से मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत और सचिव राजेश सिंह राणा भी उपस्थित रहे।


बस्तर की प्रसिद्ध ढोकरा कला अपनी विशिष्ट निर्माण शैली और बारीक कारीगरी के लिए देशभर में पहचान रखती है। बेलमेटल से देवी-देवताओं, पशु-पक्षियों और लोकजीवन से जुड़ी आकृतियां तैयार करने वाले शिल्पकार इस पारंपरिक कला को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ा रहे हैं।


राष्ट्रपति भवन में हुई यह मुलाकात छत्तीसगढ़ की हस्तशिल्प विरासत को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने की महत्वपूर्ण पहल है। इससे न केवल पारंपरिक कारीगरों के हुनर को सम्मान मिला, बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक समृद्धि और जनजातीय कला की विशिष्ट पहचान भी देशभर में रेखांकित हुई।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें