रविवार, 15 नवंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में चमका छत्तीसगढ़ का हुनर, पवेलियन का शुभारंभ

14 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में चमका छत्तीसगढ़ का हुनर, पवेलियन का शुभारंभ
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्प, स्थानीय उत्पादों और औद्योगिक क्षमताओं का प्रदर्शन किया जा रहा है। राज्य की रेजिडेंट कमिश्नर श्रुति सिंह ने आज छत्तीसगढ़ पवेलियन का शुभारंभ किया।


उद्घाटन के बाद श्रुति सिंह ने विभिन्न विभागों, स्टार्टअप्स और उद्यमियों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रदर्शित उत्पादों, नवाचारों और व्यावसायिक गतिविधियों की जानकारी ली। खासतौर पर युवा उद्यमियों के तकनीक आधारित उत्पादों और नए व्यावसायिक विचारों में रुचि दिखाई।


पवेलियन में छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, पारंपरिक कला, स्थानीय उत्पादों, औद्योगिक उपलब्धियों और स्टार्टअप इकोसिस्टम को प्रदर्शित किया गया है। इसके जरिए राज्य के कारीगरों, लघु उद्यमियों और उद्योगों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खरीदारों, निवेशकों और व्यावसायिक प्रतिनिधियों से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।


व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की भागीदारी का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना, राज्य की पहचान मजबूत करना और व्यापार एवं निवेश की नई संभावनाओं को बढ़ावा देना है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें