
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singhरायपुर। जर्मनी पैरा-आर्मरेसलिंग कप 2026 में रजत पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के पैरा-आर्मरेसलर श्रीमंत झा को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि श्रीमंत झा ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प से अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि श्रीमंत झा की उपलब्धि प्रदेश के युवा और दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपने प्रदर्शन से साबित किया है कि मजबूत इच्छाशक्ति, अनुशासन और निरंतर प्रयास से बड़ी चुनौतियों को पार किया जा सकता है।
वित्त मंत्री ने श्रीमंत झा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे आगामी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर देश और छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाएंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

