शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

जशपुर में गणेश विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसे में तीन की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख, परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

03 सित, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Cm vishnu dev sai

Cm vishnu dev sai

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के जुरुडांड में गणेश विसर्जन के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हो गई। बेकाबू कार की चपेट में आने से कई लोग घायल भी हो गए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सरकार ने इस हादसे में दिवंगत तीनों व्यक्तियों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हृदयविदारक घटना से वह व्यथित हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है और कहा कि इस दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार मृतकों के परिजनों और घायलों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखे और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करे।

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन को घायलों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था और आवश्यक मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी घायल को इलाज में कोई कमी न हो और सभी को उचित उपचार उपलब्ध कराया जाए।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें