
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधनपर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं है। X पर किए पोस्ट में उन्होंने कहा है कि राखी का धागा उनके लिए केवल रिश्ते का प्रतीक नहीं, बल्कि बहनों के सम्मान, स्वाभिमान और सुख-समृद्धि के प्रति हमारी जिम्मेदारी का संकल्प भी है।
मुख्यमंत्री की ओर से कहा गया है कि प्रदेश की लाखों बहनों के भाई के रूप में उनका प्रयास है कि बहनों के जीवन में सुरक्षा और सम्मान बढ़े, उनके सपनों को पंख लगें और वे अपने परिवार के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के विकास में सशक्त भागीदार बनें। उन्होंने बहनों के मान-सम्मान और सुरक्षा के साथ भाइयों के सुदीर्घ व सुखमय जीवन की मंगलकामना की है।
मुख्यमंत्री ने कामना की है कि रक्षाबंधन का पर्व परिवारों में स्नेह, समाज में विश्वास और जीवन में खुशियों का संचार करे। भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और आत्मीयता के पावन पर्व रक्षाबंधन की सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

