बुधवार, 22 जुलाई 2026
Logo
Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रख्यात बांस वादक विक्रम यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की, जिला प्रशासन को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

22 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रख्यात बांस वादक विक्रम यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की, जिला प्रशासन को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार सुबह अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार व प्रख्यात बांस वादक विक्रम यादव के परिजनों से दूरभाष पर बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनका बेहतर उपचार सुनिश्चित किया जाए व सभी आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं।


मुख्यमंत्री ने परिजनों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके समुचित उपचार और आवश्यक सहयोग के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ी है। इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव कलेक्टर से भी दूरभाष पर चर्चा कर विक्रम यादव के उपचार की अद्यतन जानकारी प्राप्त की। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट बांस वादन शैली के लिए प्रसिद्ध विक्रम यादव वर्तमान में अस्वस्थ हैं और उनका उपचार राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।


विक्रम यादव पूरे देश की सांस्कृतिक धरोहर हैं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विक्रम यादव केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक धरोहर हैं। उन्होंने अपनी विशिष्ट बांस वादन शैली के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और भारत की समृद्ध परंपराओं को अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहचान दिलाई है। मुख्यमंत्री ने विक्रम यादव के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार लोक कलाकारों के सम्मान, संरक्षण और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।  

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें