रविवार, 20 सितंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की मुलाकात

20 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की मुलाकात
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा प्रवास के दौरान भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सीएम साय का स्वागत किया। दोनों के बीच छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आपसी सहयोग, विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। 


मुख्यमंत्रियों के बीच दोनों राज्यों के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा पड़ोसी राज्य होने के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से भी एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के बीच भी आत्मीय संबंध हैं।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि विकास और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर दोनों राज्यों के बीच बेहतर समन्वय से नागरिकों को लाभ मिलेगा। साथ ही, आपसी सहयोग से पूरे क्षेत्र के विकास और प्रगति को भी नई गति मिलेगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें