
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को विकासखंड राजपुर के ग्राम कर्रा में आयोजित श्री महारुद्र यज्ञ व शिव पुराण कथा में शामिल हुए। उन्होंने प्राचीन बाबा कर्मेश्वर धाम में भगवान शिव का विधिविधान से रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्राम कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि बाबा कर्मेश्वर की कृपा से क्षेत्र निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े, इसके लिए राज्य सरकार आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएगी।l मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम कर्रा की पावन भूमि पर श्री महारुद्र यज्ञ एवं शिव पुराण कथा का आयोजन होना अत्यंत सौभाग्य का विषय है।
मुख्यमंत्री ने कथावाचक आचार्य दिव्यानंद महाराज को नमन करते हुए आयोजन समिति और सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पवित्र श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से छत्तीसगढ़ के प्रत्येक परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।
मां के नाम रुद्राक्ष का पौधा लगाया
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाबा कर्मेश्वर धाम मंदिर परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के अंतर्गत अपनी माता जसमनी देवी साय के नाम पर रुद्राक्ष का पौधा रोपा। उन्होंने लोगों से प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने भी मंदिर परिसर में बेल का पौधा लगाया। इस अवसर पर पत्थलगांव विधायक गोमती साय, आईजी दीपक झा, सरगुजा संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा, कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर की उपस्थिति रही।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

