शनिवार, 01 अगस्त 2026
Logo
Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा-कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है सरकार, 20-20 लाख रुपए की सहायता राशि दिए जाने की घोषणा

01 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा-कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है सरकार, 20-20 लाख रुपए की सहायता राशि दिए जाने की घोषणा
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों की ओर से छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिकों पर किए गए कायराना हमले में कठोर शब्दों में निंदा की है। सक्ती जिले के निवासी दीपक रात्रे और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के निवासी भूपेंद्र भैना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों को 20-20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है। 


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस जघन्य और अमानवीय आतंकी घटना की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए कहा है कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना मानवता के विरुद्ध अपराध है। ऐसे कायराना कृत्य किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार शोकाकुल परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और मजबूती से खड़ी है। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर सरकार के अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार जम्मू-कश्मीर प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करेगी, जो परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेगा। 


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें