शनिवार, 20 जून 2026
Logo
Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कुनकुरी में विकास कार्यों की देंगे सौगात, जैविक खेती कार्यशाला में होंगे शामिल

20 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कुनकुरी में विकास कार्यों की देंगे सौगात, जैविक खेती कार्यशाला में होंगे शामिल
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 20 जून को जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित कृषि महाविद्यालय व अनुसंधान केंद्र में आयोजित जैविक खेती कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे कुनकुरी में विकास कार्यों की सौगात देंगे। क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।


जिला प्रशासन जशपुर की ओर से किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक करने और कृषि क्षेत्र में नवाचार व सतत विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में जैविक खेती से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन भी दिया जाएगा तथा किसानों को आधुनिक एवं प्राकृतिक कृषि पद्धतियों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।


कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया, विधायक गोमती साय व रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष शम्भूनाथ चक्रवर्ती, अत्यावसायी राज्य सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार बेसरा, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें