
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की ओर से विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 के नामकरण व लोकार्पण समारोह का आयोजन 5 जुलाई को शाम 5:00 बजे किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
समारोह की अध्यक्षता आवास एवं पर्यावरण, वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक व सांख्यिकी मंत्री ओपी चौधरी करेंगे। कार्यक्रम में मंत्री केदार कश्यप, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल को विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होना है। इसके अलावा विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, रायपुर महापौर मीनल चौबे, जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक समारोह में शामिल होंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

