सोमवार, 28 सितंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

सिंगापुर दौरे पर जाएंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 3 से 6 अक्टूबर तक करेंगे उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व

28 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सिंगापुर दौरे पर जाएंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 3 से 6 अक्टूबर तक करेंगे उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। विदेश मंत्रालय, केंद्र सरकार के नामांकन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 3 से 6 अक्टूबर 2026 तक सिंगापुर दौरे पर रहेंगे। वे छत्तीसगढ़ के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ (SING) फोरम 2026 में शामिल होंगे। अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की विकास उपलब्धियों, निवेश की संभावनाओं और औद्योगिक अवसरों को प्रस्तुत किया जाएगा।


निवेशकों और उद्योग जगत से संवाद पर जोर

SING फोरम 2026 का आयोजन पहली बार सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन की ओर से किया जा रहा है। इसमें सिंगापुर और भारत के वरिष्ठ सरकारी प्रतिनिधियों के साथ उद्योग जगत के प्रमुख और निवेशक शामिल होंगे। फोरम का उद्देश्य दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को मजबूत करना तथा व्यापार और निवेश के नए अवसरों को बढ़ावा देना है।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय फोरम में छत्तीसगढ़ की ओर से एमएसएमई, स्टार्टअप और रोजगारपरक क्षेत्रों में उपलब्ध निवेश संभावनाओं को सामने रखेंगे। प्रतिनिधिमंडल अंतरराष्ट्रीय निवेशकों और उद्यमियों के साथ राज्य की औद्योगिक संभावनाओं तथा दीर्घकालिक आर्थिक सहयोग के मुद्दों पर संवाद करेगा।


कौशल विकास और हरित विकास रहेगा फोकस

सिंगापुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल स्किल सेंटर, मंडई वाइल्डलाइफ रिजर्व और गार्डन्स बाय द बे के साथ बैठकें करेगा। इनमें कौशल विकास, वन्यजीव संरक्षण, उद्यानिकी और हरित विकास के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह यात्रा छत्तीसगढ़ को वैश्विक साझेदारों से जोड़ने और विकास के नए रास्ते खोलने का महत्वपूर्ण अवसर है। राज्य सरकार वैश्विक विशेषज्ञता, निवेश और नवाचार को छत्तीसगढ़ से जोड़कर विकास और रोजगार के नए अवसर तैयार करने पर जोर दे रही है।


वरिष्ठ अधिकारी प्रतिनिधिमंडल में शामिल

मुख्यमंत्री साय के साथ प्रतिनिधिमंडल में मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, सीएसआईडीसी के प्रबंध संचालक विश्वेश कुमार और मुख्यमंत्री के ओएसडी उमेश अग्रवाल शामिल रहेंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें