रविवार, 28 जून 2026
Logo
Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आह्वान : अपने जीरो से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दवा जरूर पिलाएं

28 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आह्वान : अपने जीरो से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दवा जरूर पिलाएं
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अवसर पर माता-पिता व अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने जीरो से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाएं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि जब बात बच्चों के भविष्य की हो, तो हमारी छोटी-सी सावधानी भी बड़ा बदलाव ला सकती है। 


मुख्यमंत्री ने कहा है कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक अभिभावक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास भी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा पोलियो की दो बूंद से वंचित न रहे। पोलियो की दो बूंद केवल एक दवा नहीं, बल्कि बच्चों के स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की सुरक्षा का संकल्प है। 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हम सभी के सामूहिक प्रयासों से ही पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने का आह्वान किया।


 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें