
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singhरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम आगामी 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आम नागरिकों से सीधे मुलाकात करेंगे।
जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री आमजनों की समस्याएं, मांगें और सुझाव सुनेंगे। नागरिकों को अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा मुख्यमंत्री नागरिकों से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं के तत्काल और उचित निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे।
जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिक अपनी समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचा सकेंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

