
रायपुर। जशपुर जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिले में सड़के बनाने के लिए 6.54 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। इस राशि से जशपुर जिले के पर्यटन स्थलों को जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए पक्की सड़के बनाई जाएगी।
लोक निर्माण विभाग संभाग-जशपुर के अंतर्गत कुनकुरी क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत किए गए हैं। निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य जल्द शुरू होगा। इन सड़कों के बन जाने से जशपुर के मनोहर प्रकृतिक पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी, जिले में ज्यादा से ज्यादा पर्यटक पहुंचेंगे और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगें। इसके साथ ही जशपुर में पर्यटन में पर्यटन को नई पहचान मिलेगी।
स्वीकृति के तहत जोकारी से मधेश्वर पहाड़ तक 3 किलोमीटर लंबी सड़क 3 करोड़ 69 लाख रुपए की लागत से और एनएच-43 से मयाली डेम तक 1.30 किलोमीटर सड़क 2 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से बनाई जाएगी। इन सड़कों के निर्माण से जहां स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी, वहीं मधेश्वर पहाड़ और मयाली डेम जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल अब बेहतर सड़क सुविधा से जुड़ सकेंगे।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि यह कदम जशपुर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक साबित होगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

