शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हज यात्रियों को सौंपी फर्स्टएड किट, सुखद व सुरक्षित यात्रा की कामना की

25 अप्रैल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हज यात्रियों को सौंपी फर्स्टएड किट, सुखद व सुरक्षित यात्रा की कामना की
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी की ओर से शनिवार को राजधानी के मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने हज यात्रियों को फर्स्टएड किट सौंपी और उनकी सुखद व सुरक्षित यात्रा की कामना की।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि रायगढ़ से सांसद रहने के समय से लेकर आज तक लगातार हज यात्रियों के स्वागत का अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रदेश से कुल 815 हज यात्री यात्रा पर जा रहे हैं। पहली बार स्वास्थ्य विभाग की ओर से यात्रियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। मेडिकल किट भी उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री ने यात्रियों से देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया।  

                 

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ के हज यात्रियों को यह पावन अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे अपनी यात्रा सफलतापूर्वक पूरा कर प्रदेश और देश की खुशहाली के लिए दुआ करें। उन्होंने कहा कि अब हज यात्रा के लिए लंबी प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ती। और अधिक लोगों को यह अवसर मिल रहा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से संभव हुआ है।


कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, दिव्यांगजन वित्त और विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कांवड़िया और वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज और छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी की सीईओ डॉ. खुशबू उस्मान समेत समाज के प्रबुद्धजन और प्रदेश भर से आए हज यात्री मौजूद थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें