शनिवार, 30 मई 2026
Logo
Chhattisgarh

सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर सीएम विष्णु देव साय सजग, उनके निर्देश पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने जाना हाल

30 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर सीएम विष्णु देव साय सजग, उनके निर्देश पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने जाना हाल
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। देश-दुनिया में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को प्रतिष्ठित करने वाली सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका व पद्मविभूषण से सम्मानित तीजन बाई के अस्वस्थ हैं। एम्स रायपुर में उनका उपचार चल रहा है। उनके स्वास्थ्य को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सजग हैं। उनके निर्देश पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने तीजन बाई के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। 


मंत्री राजेश अग्रवाल ने दूरभाष पर तीजन बाई के परिजनों से चर्चा कर उनका हालचाल जाना और भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार उनकी चिकित्सा व आवश्यक सहायता के लिए पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ा है। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि उपचार संबंधी हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।


मंत्री का कहना है कि तीजन बाई केवल लोक कलाकार नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना और लोक परंपराओं की जीवंत प्रतीक हैं। उन्होंने अपनी अद्भुत गायन शैली, प्रभावशाली प्रस्तुति और लोककला के प्रति समर्पण से पंडवानी को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाई है। उनके योगदान ने छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।


स्वास्थ्य में धीरे-धीरे हो रहा है सुधार 

पद्मविभूषण तीजन बाई का विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। चिकित्सकों की सतत निगरानी और बेहतर चिकित्सा प्रबंधन के चलते उनके स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रख रही है और आवश्यक उपचार दे रही है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें