गुरुवार, 28 मई 2026
Logo
Chhattisgarh

सीएम विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज दिव्यांशु देवांगन को किया सम्मानित, कहा- सरकार खेल प्रतिभाओं को हर संभव प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध

17 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सीएम विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज दिव्यांशु देवांगन को किया सम्मानित, कहा- सरकार खेल प्रतिभाओं को हर संभव प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। सुशासन तिहार के अवसर पर रायगढ़ प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को कलेक्टोरेट में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज दिव्यांशु देवांगन को सम्मानित किया। दिव्यांशु ने मिस्र की राजधानी कायरो में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप 2026 में 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को हर संभव प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने दिव्यांशु को मेडल पहनाकर और पुरस्कार भेंट कर बधाई दी। दिव्यांशु ने विश्व रिकॉर्ड स्थापित कर रायगढ़, छत्तीसगढ़ और पूरे देश को अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिव्यांशु के माता-पिता और दादी से भी मुलाकात की। कहा कि दिव्यांशु की उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। दिव्यांशु ने अपनी मेहनत, लगन से साबित कर दिया है कि छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी विश्व मंच पर देश का नाम रोशन कर सकती हैं। 


वित्त मंत्री व रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने भी दिव्यांशु देवांगन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दिव्यांशु जैसे खिलाड़ी प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनकी उपलब्धि आने वाली पीढि़यों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें