
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत शनिवार को सक्ती जिले के जैजैपुर विकासखंड स्थित ग्राम ठठारी पहुंचे। उन्होंने यहां ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में विधिविधान से पूजा-अर्चना की। प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।
चतुर्भुज विष्णु मंदिर क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। स्थानीय जनश्रुतियों के अनुसार यहां स्थापित भगवान विष्णु की प्रतिमा चौथी शताब्दी की है, जो इस स्थल की ऐतिहासिक महत्ता को और अधिक विशेष बनाती है। पूजा के बाद मुख्यमंत्री ठठारी में आयोजित जनचौपाल में भी शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को जनसमस्याओं के तत्काल और संवेदनशील निराकरण के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कमलेश जांगड़े, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रजत बंसल, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

