रविवार, 10 मई 2026
Logo
Chhattisgarh

हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की

10 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को राजधानी के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में शामिल हुए। उन्होंने विधिविधान के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा-अर्चना की। 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने हरिनाम संकीर्तन की परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने के साथ समाज में भाईचारे और सद्भाव का संदेश भी देते हैं। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें