
रायपुर। कैंसर पीड़ित महिला के उपचार के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संवेदनशील कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 21 लाख 69 हजार 344 रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की है।
मुख्यमंत्री ने कोरबा जिले की 66 वर्षीय कैंसर पीड़ित महिला उमातिन बाई के उपचार के लिए इस सहायता राशि से उनका उपचार रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय (मेकाहारा) में कराया जाएगा। फेफड़े के कैंसर से पीड़ित उमातिन बाई के परिजनों ने आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन दिया था। आवेदन का संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर 21.69 लाख रुपए की राशि पीड़ित के इलाज के लिए स्वीकृत की गई।
आर्थिक सहायता स्वीकृत होने से मरीज और उसके परिजनों को बड़ी राहत मिली है। परिजनों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है और कहा कि इतनी बड़ी आर्थिक सहायता मिलने से अब बेहतर और समय पर उपचार संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यह सहयोग उनके परिवार के लिए संबल और नई उम्मीद लेकर आया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

