
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड स्थित ग्राम कोसला पहुंचकर माता कौशल्या मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता कौशल्या और प्रभु श्रीराम से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंदिर परिसर पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मंदिर सेवा समिति और ग्रामीणों ने स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, आस्था और परंपराएं प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। हमारी सरकार विकास के साथ सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के संरक्षण व संवर्धन के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है।
मंदिर सेवा समिति की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को माता कौशल्या मंदिर का छायाचित्र स्मृति स्वरूप भेंट किया गया। मुख्यमंत्री के अचानक आगमन से क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी उपस्थित थे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

