
रायपुर। फरवरी 2025 में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट प्रस्तावित है। इसकी तैयारी की कड़ी में मुख्य सचिव अनुराग जैन मंगलवार को इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय (अयोजन स्थल) पहुंचे। वहां की व्यवस्थाएं देखीं। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहुंचना है। मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए किए जा रहे प्रबंधों के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की और तैयारी को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होनी चाहिए। प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया जाना जरूरी है।
मुख्य सचिव ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सभी सत्रों की व्यवस्थाओं, आयोजन स्थल पर तैयार की जा रही व्यवस्थाओं, अलग-अलग सेक्टर्स और अतिथियों के लिए समुचित सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
ट्रैफिक प्रबंधन की योजना बनाने के निर्देश दिए
मुख्य सचिव अनुराग जैन ने आयोजन स्थल पर ट्रैफिक प्रबंधन की विस्तृत योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जिससे आमंत्रित वीआईपी और डेलीगेट्स सुगमता से कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकें।
तैयारियां समय-सीमा में पूरी कर ली जाएं
मुख्य सचिव ने कहा कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियां समय-सीमा में पूरी कर ली जाएं। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि समिट में देश-विदेश से आने वाले निवेशकों और प्रतिनिधियों का भव्य स्वागत किया जाए। उनके लिए उचित प्रबंध aur अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों और निवेशकों को आयोजन के दौरान सकारात्मक अनुभव मिले, इसके लिए हर संभव व्यवस्थाएं की जाएं।
इनकी रही उपस्थिति
मुख्य सचिव के निरीक्षण के दौरान डीजीपी कैलाश मकवाना, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास संजय शुक्ला, प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेन्द्र सिंह, एमडी म.प्र. औद्योगिक विकास निगम चन्द्रमौली शुक्ल, आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. सुदाम खाड़े, कमिश्नर भोपाल संभाग संजीव सिंह, पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह आदि की उपस्थिति रही।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

