मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
Logo
Chhattisgarh

बीमित श्रमिकों के बच्चे नीट यूजी की प्रवेश परीक्षा के लिए 31 मई तक आवेदन का मौका, 700 सीट हैं आरक्षित

27 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
बीमित श्रमिकों के बच्चे नीट यूजी की प्रवेश परीक्षा के लिए 31 मई तक आवेदन का मौका, 700 सीट हैं आरक्षित
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। भारत सरकार श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के कर्मचारी राज्य बीमा निगम के 20 मेडिकल कॉलेजों में बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए 700 सीट आरक्षित की गई हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए बीमित श्रमिकों के बच्चों को नीट यूजी की प्रवेश परीक्षा देनी होगी। परीक्षा के लिए 31 मई आखिरी तारीख निर्धारित की गई है। 


प्रदेश में संगठित क्षेत्र के बीमित श्रमिकों के बच्चों को स्नातक स्तर पर मेडिकल में पढ़ाई के लिए होने वाले प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) में सरलता से प्रवेश प्राप्त होने का अवसर दिए जाने के उद्देश्य से सीट आरक्षित की गई हैं। प्रवेश परीक्षा के आवेदन करने के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम की वेबसाइट https://esic.gov.in/ में आवेदन करना होगा। 


अधिक जानकारी के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम के निकटवर्ती शाखा कार्यालय अथवा राज्य स्तरीय क्षेत्रीय कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। कर्मचारी राज्य बीमा निगम से किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने हेतु टोल फ्री नम्बर 1800112526 में भी संपर्क कर सकते हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें