रायपुर। प्रदेश में मानसून की दस्तक हो चुकी है। बादल कहीं अधिक तो कहीं कम मेहरबान हैं। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के आंकड़ों के मुताबिक 1 जून से अब तक प्रदेश में 62.5 मिमी औसत बारिश हुई है। जशपुर जिले में सर्वाधिक 211.5 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 15.5 मिमी बारिश दर्ज हुई है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष रिकॉर्ड के मुताबिक सरगुजा में 76.2 मिमी, सूरजपुर में 89.0 मिमी, बलरामपुर में 192.8 मिमी, कोरिया में 128.2 मिमी और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 57.5 मिमी औसत बारिश हुई है। रायपुर जिले में 40.9 मिमी, बलौदाबाजार में 44.6 मिमी, गरियाबंद में 63.4 मिमी, महासमुंद में 42.3 मिमी और धमतरी में 25.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।
बिलासपुर में 24.7 मिमी, मुंगेली में 17.2 मिमी रायगढ़ में 114.0 मिमी., सारंगढ़ बिलाईगढ़ में 41.7 मिमी, जांजगीर-चांपा में 42.5 मिमी, सक्ती में 47.6 मिमी. कोरबा में 64.5 मिमी और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 57.5 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। दुर्ग जिले में 42.7 मिमी, कबीरधाम में 37.4 मिमी, राजनांदगांव में 26.1 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 23.1 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 42.9 मिमी, बालोद में 40.2 मिमी और बस्तर जिले में 81.1 मिमी औसत बारिश हुई है।
कोंडागांव में 51.2 मिमी., कांकेर में 43.9 मिमी., नारायणपुर में 24.4 मिमी., दंतेवाड़ा में 113.3 मिमी., सुकमा में 37.0 मिमी. और बीजापुर में 103.6 मिमी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

