मंगलवार, 09 जून 2026
Logo
Chhattisgarh

सीएम हेल्पलाइन-1076: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सेवा का शुभारंभ, दर्ज की जाने लगीं समस्याएं…साथ में समाधान भी

09 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सीएम हेल्पलाइन-1076: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सेवा का शुभारंभ, दर्ज की जाने लगीं समस्याएं…साथ में समाधान भी
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। प्रदेशवासियों की सरकार तक पहुंच आसान बना  दी गई है। इनकी समस्याओं के तत्काल, पारदर्शी और प्रभावी निराकरण के लिए ‘सीएम हेल्पलाइन-1076’ का शुभारंभ किया। हेल्पलाइन पर समस्याएं और शिकायतें दर्ज की जाने लगी हैं। साथ में इनके समाधान की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। 


मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेल्पलाइन का शुभारंभ किया। उनके साथ दोनों उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव के साथ कैबिनेट के बाकी मंत्री उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने संदेश दिया है कि उनकी सरकार नागरिक-केंद्रित सुशासन के संकल्प और जवाबदेह शासन के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम हेल्पलाइन 1076 यह सुनिश्चित करेगी कि राज्य के आम नागरिकों की प्रत्येक शिकायत का तत्काल, पारदर्शी और जवाबदेही के साथ निराकरण किया जाए।


अब नागरिक अपनी शिकायतें, सुझाव और समस्याएं टोल फ्री नंबर 1076, मोबाइल एप और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सीधे दर्ज करा सकेंगे। प्रत्येक शिकायत को यूनिक आईडी प्रदान की जाएगी, जिससे उसकी ट्रैकिंग, सतत मॉनिटरिंग व समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित होगा।


समाधान से असंतुष्ट होने पर शिकायत की पुनः समीक्षा का प्रावधान

इस व्यवस्था में समाधान से असंतुष्ट होने पर शिकायत की पुनः समीक्षा का प्रावधान भी किया गया है। साथ ही, प्रदेश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी नागरिक सीधे सरकार तक पहुंचा सकेंगे। पहले दिन शाम 6:30 बजे तक हेल्पलाइन पर कुल 1707 शिकायतें पंजीकृत हुई। एक शिकायत का निराकरण किया गया। 1706 शिकायतें लंबित दिख रही हैं। 



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें