गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

सीएम साय ने समाधान शिविर में 16.25 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

30 मई, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सीएम साय ने समाधान शिविर में 16.25 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

सीएम साय ने समाधान शिविर में 16.25 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को सुकमा जिले के विकासखंड तोंगापाल पहुंचे। यहां आयोजित समाधान शिविर में लोगों से विभिन्न योजनाओं के संबंध में फीडबैक लिया। साथ ही 16.25 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण  किया। 

   

कुकानार से बढ़ाईपारा 4.80 किलोमीटर  सड़क निर्माण के लिए 4 करोड़ 03 लाख 73 हजार, एल 53 चिंतलनार से किस्टारम  4.50 किलोमीटर सड़क के लिए 1 करोड़ 52 लाख 41 हजार, एल 80 बुरकापाल से तोकनपल्ली 3.86 किलोमीटर सड़क के लिए 1 करोड़ 24 लाख 61 हजार, एल 67 मुकरम से तोंगपल्ली 5 किमी सड़क के लिए 1 करोड़ 24 लाख 13 हजार की लागत से निर्माण कार्य किया गया है। इन सभी का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकार्पण किया। 

   

वहीं, गादीरास से मानकापाल 12 किलोमीटर सड़क, 13 नग पुल पुलिया निर्माण के लिए 6 करोड़ 86 लाख 15 हजार, सुकमा दंतेवाड़ा 23 किलोमीटर से कासरगुड़ा 2 किमी सड़क निर्माण कार्य के लिए 01 करोड़ 34 लाख की लागत से निर्माण किया गया। 


पारंपरिक नृत्य कर अपनी खुशी का किया इजहार

मुख्यमंत्री के इस तरह अचानक पहुंचने से ग्रामीण बहुत खुश दिखे। पारंपरिक नृत्य करके अपनी खुशी का इजहार किया। मौके पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्ममंत्री के सचिव डॉ. बसव राजू एस, कलेक्टर देवेश ध्रुव, पुलिस अधीक्षक किरण चौहान उपस्थित थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें