गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

सीएम साय ने आतंकी हमले में दिवंगत दिनेश मिरानिया के पार्थिव शरीर को दिया कंधा, बोले - कायराना हरकत ने देश की आत्मा पर किया चोट

24 अप्रैल, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सीएम साय ने आतंकी हमले में दिवंगत दिनेश मिरानिया के पार्थिव शरीर को दिया कंधा, बोले - कायराना हरकत ने देश की आत्मा पर किया चोट

सीएम साय ने आतंकी हमले में दिवंगत दिनेश मिरानिया के पार्थिव शरीर को दिया कंधा, बोले - कायराना हरकत ने देश की आत्मा पर किया चोट

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में दिवंगत प्रदेश के कारोबारी दिनेश मिरानिया के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों की कायराना हरकत ने देश की आत्मा पर चोट किया है। 

   

मुख्यमंत्री ने दिनेश मिरानिया के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर  संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मिरानिया के पावन स्मृतियों को सहेजने और चिर स्थायी बनाने लिए सरकार किसी सड़क या चौक को उनके नाम पर करने की बात कही।

     

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, विधायक किरण देव, विधायक राजेश मूणत और नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।


पाकिस्तान के शह पर हुई इस हमले का अंजाम उसे भुगताना पड़ेगा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पाकिस्तान के शह पर हुई इस हमले का अंजाम उसे भुगताना पड़ेगा। पूरा देश एकजुटता के साथ इस अमानवीय कृत्य का बदला लेगा। धारा 370 हटने से जम्मू कश्मीर में शांति स्थापित हुई, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिला और घाटी के विकास को गति मिली थी। आतंकवादियों ने पर्यटकों के जरिए कश्मीर और देश को अस्थिर करने की कोशिश की है। पूरे प्रदेश के लिए भी यह दुख और पीड़ा का क्षण है। घिनौनी आतंकवादी घटना में प्रदेश ने अपना एक बेटा खो दिया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें