शुक्रवार, 04 सितंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

सीएम विष्णुदेव साय ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की दी बधाई और शुभकामनाएं

04 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सीएम विष्णुदेव साय ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की दी बधाई और शुभकामनाएं
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की है कि भगवान वासुदेव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आनंद का संचार हो। समाज सदैव प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ता रहे।


सीएम विष्णुदेव साय ने ‘एक्स’ साझा किए गए पोस्ट में लिखा है कि भगवान श्रीकृष्ण के गोपाल स्वरूप से जुड़ी सनातन परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सुशासन सरकार छत्तीसगढ़ में गौधाम योजना संचालित कर रही है। इस योजना के माध्यम से गौवंश के संरक्षण के साथ गौ आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहन देकर गांवों में रोजगार, स्वावलंबन और समृद्धि की राह मजबूत की जा रही है।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें