गुरुवार, 25 जून 2026
Logo
Chhattisgarh

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिले सीएम विष्णुदेव साय, कृषि और उर्वरक क्षेत्र से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा

25 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिले सीएम विष्णुदेव साय, कृषि और उर्वरक क्षेत्र से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन व उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान जनस्वास्थ्य, चिकित्सा अधोसंरचना, औषधि, कृषि व उर्वरक क्षेत्र सहित अन्य विषयों पर चर्चा हुई। 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। विशेष रूप से दूरस्थ, ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और अन्य चिकित्सा संस्थानों को मजबूत बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के नागरिकों को बेहतर उपचार और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं अपने ही राज्य में उपलब्ध हों।


मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को बताया कि राज्य में किसानों को खाद और बीज की पर्याप्त व समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े तथा खरीफ सीजन के दौरान आवश्यक कृषि आदानों की आपूर्ति सुचारु रूप से बनी रहे। 


किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने पर जोर 

मुख्यमंत्री ने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि खाद वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जाए और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जमाखोरी अथवा लापरवाही को कतई बर्दाश्त न किया जाए। साथ ही गांव-गांव अभियान चलाकर किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने तथा नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।


नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग को बढ़ावा

सीएम विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि राज्य सरकार नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग को बढ़ावा दे रही है। जिससे खेती में उत्पादन क्षमता बढ़े, लागत कम हो और कृषि अधिक लाभकारी बन सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार केंद्र सरकार के सहयोग से स्वास्थ्य, कृषि, जनकल्याण के क्षेत्रों में विकास को नई गति देने के लिए प्रयासरत है। राज्य के समग्र विकास के लिए केंद्र व राज्य के बीच समन्वय को और मजबूत किया जा रहा है। 


केंद्रीय मंत्री ने हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, किसानों के हित में उठाए जा रहे कदमों व जनकल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने स्वास्थ्य और अन्य विकासात्मक क्षेत्रों में केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।





पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें