बुधवार, 28 अक्टूबर 2026
Logo
Chhattisgarh

करम पूजा परब में हुए शामिल हुए सीएम विष्णु देव साय, 50 लाख रुपए से सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की

28 अक्टू, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
करम पूजा परब में हुए शामिल हुए सीएम विष्णु देव साय, 50 लाख रुपए से सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में आयोजित करम पूजा परब 2026 में शामिल हुए। उन्होंने उरांव समाज के लिए 50 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम परिसर में उरांव (सरना) आदिवासी विकास संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करम राजा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।


मुख्यमंत्री ने कहा कि करम परब छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर का प्रतीक है। यह पर्व प्रकृति के प्रति आस्था, सम्मान और संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के साथ आगे बढ़ते हुए अपनी सांस्कृतिक पहचान, भाषा, लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक पर्वों को सहेजना भी जरूरी है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय परंपराएं समाज में एकता, भाईचारे और सामूहिकता की भावना को मजबूत करती हैं। इन परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने उरांव समाज की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों की सराहना भी की।


50 लाख से बनेगा सामुदायिक भवन

मुख्यमंत्री ने रायपुर जिले के गनोद गांव में उरांव समाज के लिए 50 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भवन बनने से समाज को सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन और बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें