शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

सीएम विष्णु देव साय ने डीजल पर एक्साइज ड्यूटी समाप्त व पेट्रोल पर 10 रुपए की कटौती करने केंद्र सरकार के फैसले का किया स्वागत

27 मार्च, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सीएम विष्णु देव साय ने डीजल पर एक्साइज ड्यूटी समाप्त व पेट्रोल पर 10 रुपए की कटौती करने केंद्र सरकार के फैसले का किया स्वागत
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। केंद्र सरकार की ओर से डीजल को एक्साइज ड्यूटी से मुक्त करने का निर्णय लिया गया है। वहीं, पेट्रोल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती करके एक्साइज ड्यूटी को महज 3 रुपए प्रति लीटर करने के निर्णय का लिया गया है। केंद्र सरकार के इस फैसले का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वागत किया है।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साइन ने केंद्र सरकार के निर्णय को देश के 140 करोड़ नागरिकों को सीधी राहत पहुंचाने वाला ऐतिहासिक और जनहितकारी कदम बताया है। उन्होंने कहा है कि इस निर्णय से देश के प्रत्येक परिवार, किसान, श्रमिक और मध्यमवर्ग को व्यापक राहत मिलेगी। वैश्विक संकट के इस दौर में भी केंद्र सरकार की ओर से आम नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ न बढ़ने देना एक बड़ी संवेदनशील पहल है, जो आमजन के जीवन को सीधे प्रभावित करेगी।


मुख्यमंत्री साय ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए छत्तीसगढ़ की सभी जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्णय ले रही है। यह फैसला प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता, संवेदनशीलता और देशवासियों के प्रति समर्पण का सशक्त उदाहरण है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें