
रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव में शामिल होने के लिए मंगलवार को रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर सीएम विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया।
सीएम विष्णुदेव साय की ओर से ‘एक्स’ पोस्ट साझा किया गया। उन्होंने लिखा कि ‘माता कौशल्या की पावन भूमि और प्रभु श्री लराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ आगमन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हार्दिक अभिनंदन। छत्तीसगढ़ के प्रति आपका आत्मीय स्नेह हम सभी के लिए शक्ति और विश्वास का संबल है।’
सीएम साय की ओर से यह भी लिखा गया कि ‘प्रदेश की शांति, सुरक्षा और विकास के प्रति आपकी प्रतिबद्धता एवं सतत सहयोग विकसित छत्तीसगढ़ के हमारे संकल्प को नई शक्ति और प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को नया विश्वास प्रदान करता है।’ छत्तीसगढ़ महतारी की पुण्य धरा पर सभी प्रदेशवासियों की ओर से उन्होंने अमित शाह का स्वागत किया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

