
मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली जिले के ग्राम कंतेली पहुंचकर जिले को 465 करोड़ 40 लाख 82 हजार रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस दौरान वे 68 करोड़ 14 लाख 52 हजार रुपये की लागत से पूर्ण हो चुके 24 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 397 करोड़ 26 लाख 30 हजार रुपये के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, आदिवासी विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और नगर पालिका परिषद लोरमी के कार्य शामिल हैं। इनसे जिले में सड़क, सिंचाई, अधोसंरचना और जनसुविधाओं के विस्तार को गति मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन, राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक और मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

