शुक्रवार, 06 नवंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

महतारी वंदन की राशि से बच्चों बच्चों को पढ़ने वाली सुनीता को सीएम विष्णुदेव साय ने लिखी पाती

06 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
महतारी वंदन की राशि से बच्चों बच्चों को पढ़ने वाली सुनीता को सीएम विष्णुदेव साय ने लिखी पाती
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राम लिम्हा की सुनीता साहू को आत्मीय पाती लिखकर उन्हें और उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों की बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए सुनीता के समर्पण की सराहना करते हुए महतारी वंदन योजना से मिल रही आर्थिक सहायता को परिवार के लिए महत्वपूर्ण संबल बताया।


मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि घर की जिम्मेदारियों के बीच बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना सराहनीय है। उन्होंने प्रसन्नता जताई कि महतारी वंदन योजना की राशि से सुनीता को बच्चों के स्कूल वैन का किराया और पढ़ाई से जुड़े अन्य खर्च पूरे करने में मदद मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना संचालित की जा रही है। योजना के माध्यम से महिलाएं अपनी जरूरतों और प्राथमिकताओं के अनुसार आर्थिक निर्णय लेने में सक्षम हो रही हैं।


मुख्यमंत्री ने सुनीता के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें खूब पढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। ग्राम लिम्हा की सुनीता साहू महतारी वंदन की राशि का उपयोग बच्चों की शिक्षा संबंधी जरूरतों को पूरा करने में कर रही हैं। मुख्यमंत्री की आत्मीय पाती मिलने पर सुनीता ने खुशी जाहिर की है और उनका आभार व्यक्त किया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें