सोमवार, 28 सितंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

सीएम विष्णुदेव साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में विकास कार्यों के लिए 1.01 करोड़ रुपए मंजूर

28 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सीएम विष्णुदेव साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में विकास कार्यों के लिए 1.01 करोड़ रुपए मंजूर
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप कुनकुरी नगर में दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 1 लाख 64 हजार रुपये की अंतिम स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें वार्ड क्रमांक 06 स्थित हनुमान टेकड़ी के पास सूर्य नमस्कार चौक और सामुदायिक भवन का निर्माण शामिल है।


सूर्य नमस्कार चौक के लिए 76.81 लाख रुपये तथा सामुदायिक भवन के लिए 24.83 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। चौक के निर्माण से नगर को व्यवस्थित एवं आकर्षक सार्वजनिक स्थल मिलेगा, वहीं सामुदायिक भवन बनने से सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य आयोजनों के लिए स्थानीय नागरिकों को सुविधा उपलब्ध होगी।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्राम कलिबा में नवनिर्मित कलिबेश्वर महादेव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान इन दोनों कार्यों की घोषणा की थी। अब अंतिम स्वीकृति मिलने से इनके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।


मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया

विकास कार्यों की मंजूरी पर कुनकुरी नगरवासियों ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। नगरवासियों का कहना है कि इन कार्यों से नागरिक सुविधाओं और स्थानीय अधोसंरचना के विस्तार को नई गति मिलेगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें