बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
Logo
Chhattisgarh

सीएम विष्णुदेव साय की जशपुर को सौगात, 11.83 करोड़ से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड

14 अक्टू, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सीएम विष्णुदेव साय की जशपुर को सौगात, 11.83 करोड़ से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने जशपुर को बड़ी सौगात दी है। जिला मुख्यालय में 11.83 करोड़ रुपए की लागत से हाईटेक बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा। वार्ड क्रमांक 8 स्थित पुराने मवेशी बाजार परिसर में प्रस्तावित इस बस टर्मिनल के लिए स्वीकृति मिल चुकी है और टेंडर प्रक्रिया जारी है।


तीन एकड़ में विकसित होने वाले इस बस स्टैंड में एक साथ 35 से 40 बसों के ठहराव की व्यवस्था होगी। यहां आधुनिक यात्री प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, लिफ्ट, डिजिटल सूचना स्क्रीन, शौचालय और 40 दुकानों का भी निर्माण प्रस्तावित है। जशपुरनगर बस स्टैंड से प्रतिदिन 100 से अधिक बसों का संचालन होता है और पांच हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। यहां से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के साथ झारखंड, ओडिशा, बिहार और पश्चिम बंगाल सहित अन्य स्थानों के लिए बस सेवाएं संचालित होती हैं।


यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नए बस स्टैंड के निर्माण से बसों के व्यवस्थित संचालन और यात्री सुविधाओं के विस्तार में मदद मिलने की उम्मीद है। जशपुरनगर के अलावा कुनकुरी और पत्थलगांव में भी आधुनिक बस स्टैंड निर्माण की स्वीकृति दी जा चुकी है। वहीं, बंदरचुआ और दुलदुला में एक-एक करोड़ रुपये की लागत से बस स्टैंड का निर्माण कार्य किया जा रहा है। 


इन परियोजनाओं से जिले में सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों के बीच आवागमन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। नए बस टर्मिनल में यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं के साथ 40 दुकानों का निर्माण भी प्रस्तावित है। इससे स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें