मंगलवार, 17 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh
सीएम विष्णु देव साय ने कहा- स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व
17 मार्च, 2026 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था का प्रतिनिधिमंडल।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था का प्रतिनिधिमंडल।

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में मंगलवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को 23 मार्च को बेमेतरा जिले में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। 


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमंत्रण के लिए संस्था के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का योगदान देश के इतिहास में अमूल्य है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों का सम्मान करना महज कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को देशभक्ति, समर्पण और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देने का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में राष्ट्रीय मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


इस अवसर पर छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक, संस्था के अध्यक्ष डॉ. शिरीष शर्मा, डॉ. शिवेन्द्र त्रिपाठी, ललित मिश्रा, विनायक दीवान सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें