
रायपुर। सीएम श्री विष्णु देव साय 9 अप्रैल को सरगुजा जिला प्रवास के दौरान पं. रविशंकर त्रिपाठी व शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं अनावरण करेंगे। कार्यक्रम अंबिकापुर में पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास पंडित रविशंकर त्रिपाठी चौक में दोपहर 02ः30 बजे आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता छतीसगढ़ शासन के लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंत्री अरुण साव करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि आदिम जाति विकास कृषि विकास कृषि विकास एवं किसान कल्याण व जैव प्रौद्योगिकी मछलीपालन पशुधन विकास विभाग मंत्री रामविचार नेताम, वित्त वाणिज्यिक कर आवास एवं पर्यावरण योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और जिला प्रभारी मंत्री सरगुजा ओपी चौधरी, पर्यटन संस्कृति धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल, सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय रहेंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, पूर्व नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा नारायण चन्देल, गृह निर्माण मण्डल अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, राज्य युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, महापौर नगर पालिक निगम अंबिकापुर मंजूषा भगत, सभापति नगर पालिक निगम अंबिकापुर हरमिन्दर सिंह टिन्नी, प्रभारी सदस्य महापौर परिषद मनीष सिंह व पार्षद वार्ड क्रमांक 16 गीता प्रजापति होंगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

