
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता न करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। प्रदेश के सभी ऑयल डिपो में नियमित रूप से ईंधन की आपूर्ति की जा रही है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश सरकार और ऑयल कंपनियां पूरी तरह समन्वय के साथ स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भी केंद्र सरकार की ओर से प्रभावी तैयारियां की गई हैं। ईंधन आपूर्ति को लेकर किसी प्रकार की समस्या नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों से अनावश्यक खरीदारी और संग्रहण से बचने व किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे संयम, जागरूकता और जिम्मेदारी का परिचय दें। आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें तथा किसी भी भ्रामक सूचना या अफवाह से दूर रहें।
सभी मिलकर जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि लोगों की सजगता, संयम और सहयोग से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश की ईंधन व्यवस्था निरंतर सुचारू बनी रहेगी। हम सभी मिलकर जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें और संयम, सहयोग और सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्रहित में अपना योगदान सुनिश्चित करें।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

