बुधवार, 29 जुलाई 2026
Logo
Chhattisgarh

कॉमनवेल्थ गेम्स- 2026: पुरुष वर्ग के 10,000 मीटर दौड़ में गुलवीर सिंह ने जीता रजत पदक

29 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कॉमनवेल्थ गेम्स- 2026: पुरुष वर्ग के 10,000 मीटर दौड़ में गुलवीर सिंह ने जीता रजत पदक
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। ग्लास्गो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स- 2026 में एथलीट गुलवीर सिंह ने भारत को रजत पदक दिलाया है। पुरुष वर्ग के 10,000 मीटर दौड़ में गुलवीर सिंह दूसरे स्थान पर रहे।गुलवीर ने अंतिम चरण में 27 मिनट 49.78 सेकंड का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया।


इस स्पर्धा में ऑस्ट्रेलिया के काई रॉबिन्सन ने 27:48.93 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक जीता। गुलवीर सिंह इस स्पर्धा में कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए। वहीं, एथलेटिक्स में भारत के हिस्से दूसरा पदक आया है। पहला पदक सर्वेश कुशारे ने दिलाया था। उन्होंने पुरुषों की ऊंची कूद में रजत पदक जीता था।


छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई 

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाने वाले गुलवीर सिंह बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि गुलवीर सिंह ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अथक परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का मान बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि देश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतना भारतीय एथलेटिक्स की बढ़ती ताकत और खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत का प्रमाण है। 


देशभर के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी

मंत्री ने कहा है कि गुलवीर सिंह का संघर्ष, अनुशासन और समर्पण देशभर के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है तथा उन्हें अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश देता है। गुलवीर उत्तर प्रदेश के अतरौली के रहने वाले और सेना के जवान हैं। 




पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें