
रायपुर। ग्लास्गो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में दो पदक मिले हैं। नीरज चोपड़ा ने रजत और यशवीर सिंह ने कांस्य पदक जीता। दोनों खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
स्पर्धा में पूर्व ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर का अपना बेस्ट थ्रो किया। वहीं, यशवीर 85.41 मीटर दूर भाला फेंका। श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिराज ने 89.75 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा के नाम यह दूसरा पदक रहा। इससे पहले वर्ष 2018 में स्वर्ण पदक जीता था।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा है कि दोनों खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन, कठिन परिश्रम और अटूट समर्पण के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि प्रत्येक देशवासी के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा और यशवीर सिंह का उत्कृष्ट प्रदर्शन, संघर्ष, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण देश के युवाओं को उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

