शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

महाविद्यालयों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाई, अब 5 सितंबर तक मौका

29 अग, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Minister tankram verma

Minister tankram verma

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए प्रवेश की अंतिम तिथि में बधाई गई है। अब प्रवेश की अंतिम तिथि 5 सितंबर निर्धारित की गई है। उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा के निर्देश पर उच्च शिक्षा विभाग की ओर से प्रवेश की अंतिम तारीख बढ़ाए जाने का आदेश किया गया है।

पहले उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 14 अगस्त 2025 निर्धारित की गई थी। सीट रिक्त रहने की स्थिति को देखते हुए प्रवेश की तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि छात्रों की सुविधा के लिए अब बढ़ाकर 5 सितंबर कर दी गई है। इस निर्णय से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश पूर्व निर्धारित समयसीमा तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे। अब वे निर्धारित नई तिथि तक महाविद्यालयों में प्रवेश ले सकेंगे। 

 

इस निर्णय का स्वागत करते हुए छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने कहा कि इससे हजारों विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित होगा और उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उच्च शिक्षा विभाग के इस आदेश की प्रति सभी विश्वविद्यालयों, शासकीय महाविद्यालयों और संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें