
रायपुर। प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान जारी है। इसी कड़ी में बलरामपुर जिले में खनिज माफियाओं पर शिकंजा कसा गया है। प्रशासन अवैध गिट्टी परिवहन करते तीन हाइवा वाहन जब्त किया है।
कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में खनिज विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। खनिज अधिकारी के नेतृत्व में अमले ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई की और अवैध रूप से गिट्टी परिवहन कर रहे तीन हाइवा वाहनों को जब्त किया।
राजपुर, बरियों और पस्ता क्षेत्र में जांच के दौरान अवैध परिवहन करते पाए गए वाहनों को तत्काल जब्त कर बरियों व पस्ता थाना की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया। संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों पर आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

