गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

छात्राओं के साथ अश्लील गानों पर डांस करना पड़ा भारी, प्रभारी प्रधानाचार्य निलंबित

21 फ़र, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
छात्राओं के साथ अश्लील गानों पर डांस करना पड़ा भारी, प्रभारी प्रधानाचार्य निलंबित

छात्राओं के साथ अश्लील गानों पर डांस करना पड़ा भारी, प्रभारी प्रधानाचार्य निलंबित

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

बलरामपुर। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वाड्रफनगर के प्रभारी प्रधानाचार्य को छात्राओं के साथ अश्लील गानों पर डांस करना भारी पड़ गया है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच कराई गई। घटना की पुष्टि होने के बाद प्रभारी प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया गया है। 

     

विद्यालय में आयोजित विदाई समारोह में प्रभारी प्रधानाचार्य रामनाथ नायक की ओर से छात्राओं के साथ अश्लील गानों पर डांस किया गया। इसकी खबर खूब वायरल हुई थी। वायरल खबरों को संज्ञान में लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने खुद विद्यालय पहुंचकर वहां के स्टाफ और छात्राओं की उपस्थिति में वायरल खबर के संबंध में जांच की गई। जांच में वायरल खबर की पुष्टि हुई है। 

     

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य का छात्राओं के साथ अश्लील गानों पर डांस करना पदीय गरिमा के विपरीत और अनुशासनहीनता माना गया है। इसकी वजह से विभाग की छवि धूमिल हुई है। प्रभारी प्रधानाचार्य के कृत्य को गंभीर कदाचरण की श्रेणी में मानते हुए संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनको मुख्यालय, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज से सम्बद्ध किया गया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें